राजभवन में हुआ विदाई एवं सम्मान समारोह, प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय हुए शामिल…
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके के सानिध्य में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय संघ के सौजन्य से महामहोपाध्याय छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ला की विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्जवलन से हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, CGPURC के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ला, CGPURC के पदाधिकारी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज पगारिया, प्राइवेट यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के सचिव डॉ. विनय अग्रवाल, श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय के साथ कुलसचिव डॉ प्रताप सिंह , छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालय के सभी कुलपति और कुलसचिव मौजूद रहे।
इन्हें भी पढ़े : थाने में बैठेंगे शिक्षक बोर्ड परीक्षा के दौरान, जाने क्या हैं मामला…

प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय :
डॉ. शिववरण शुक्ला के विदाई एवं सम्मान समारोह में डॉ. जे. के. उपाध्याय ने उनके ज़िंदगी के बारे में अच्छी यादों को समेटते हुए कहा कि “शुक्ला जी द्वारा शुरू से ही मन, वचन और कर्म से माँ सरस्वती की उपासना की है। प्रथम मुलाकात में बताया कि 35 वर्ष की उम्र में ही डी.लिट की उपाधि हासिल कर ली थी उन दिनों Ph.D की डिग्री भी कठिन मानी जाती थी ”
इन्हें भी पढ़े : DRDO Recruitment 2022: डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी के लिए अपरेंटिस के पदों पर निकाली भर्तियाँ…

राज्यपाल अनुसुईया उइके :
‘‘मन से की गई मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है’’ उक्त बातें राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय संघ द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इन्हें भी पढ़े : जल्द आ रहा BMW इंडिया iX इलेक्ट्रिक SUV के साथ,1 चार्ज में चलेगी 270 KM तक…

डॉ. शिववरण शुक्ल :
डॉ. शिववरण शुक्ल ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आयोग के अध्यक्ष के रूप में शिक्षा के बेहतरी के लिए सदैव प्रयत्नशील रहा हूं और सबके सहयोगात्मक भावना के कारण ही यह संभव हो पाया है।
इन्हें भी पढ़े : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने किया ” फिजिक्स लैब वर्कशॉप” का आयोजन…रायपुर,नवापारा राजिम के छात्र हुए शामिल…


इस अवसर पर राज्यपाल उइके तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने स्मृति चिन्ह देकर डॉ. शुक्ल को सम्मानित किया। साथ ही छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय संघ ने भी राज्यपाल उइके व उच्च शिक्षा मंत्री पटेल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में सुश्री उइके द्वारा विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के स्मारिकाओं का भी विमोचन किया गया।


