DRDO Recruitment 2022: डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी के लिए अपरेंटिस के पदों पर निकाली भर्तियाँ…
डीआरडीओ के डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी ने ग्रेजुएट अपरेंटिस और डिप्लोमा अपरेंटिस के पदों पर भर्ती करने फैसला लिया है अधिकारिक सूचना के मुताबिक कुल 17 रिक्त पदों पर भर्तियाँ कराया जाना हैं आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन डिग्री/डिप्लोमा के मार्क्स के आधार पर होगा।
बता दें कि उम्मीदवारों की भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगी, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की अंतिम तारीख 03 मार्च है।

Read More:-जल्द आ रहा BMW इंडिया iX इलेक्ट्रिक SUV के साथ,1 चार्ज में चलेगी 270 KM तक…
अधिकारिक सूचना के मुताबिक उम्मीदवार rac.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं ,जिसे वह 03 मार्च 2022 तक भर सकते हैं। जमा किए गए आवेदन की एक फोटो कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए अभ्यर्थी अपने पास रखें, अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की साहयता ले सकते हैं।
वेतनमान -
ग्रेजुएट अपरेंटिस 9000 रुपये, डिप्लोमा अपरेंटिस 8000 रुपये
Read More:-थाने में बैठेंगे शिक्षक बोर्ड परीक्षा के दौरान, जाने क्या हैं मामला…
योग्यता-
ग्रेजुएट अपरेंटिस –
खाद्य तकनीक/खाद्य प्रोसेसिंग में बीटेक, खाद्य विज्ञान में बीएससी वालों के लिए 4 वैकेंसी हैं, जैव-प्रौद्योगिकी, जैव सूचना विज्ञान, जैव-इंजीनियरिंग या बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वालों के लिए 2 वैकेंसी हैं। जबकि केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलीमर इंजीनियरिंग, प्लास्टिक इंजीनियरिंग या पॉलीमर साइंस में बीटेक या बीई करने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 वैकेंसी हैं।
Read More:-NBEMS ने NEET-PG इंटर्नशिप कट ऑफ 31 जुलाई 2022 तक आगे बढ़ाई….
डिप्लोमा अपरेंटिस-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वालों के लिए 3 वैकेंसी, फूड एंड न्यूट्रिशन, होटल मैनेजमेंट या खानपान प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा कर चुके अभ्यर्थियों के लिए 3 वैकेंसी। कंप्यूटर अनुप्रयोगों, इलेक्ट्रॉनिक्स या संचार इंजीनियरिंग या सूचना प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा वालों के लिए दो वैकेंसी हैं। साथ ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वालों के लिए 01 वैकेंसी है।

