थाने में बैठेंगे शिक्षक बोर्ड परीक्षा के दौरान, जाने क्या हैं मामला…
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और 10वीं की परीक्षाएं आज 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इन परीक्षाओं में सामूहिक नकल रोकने के प्रयास में भिंड जिला शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक ट्यूशन पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी और उन सभी ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों को परीक्षा खत्म होने तक निकटतम पुलिस स्टेशन पर रहना होगा।

Read More:-NBEMS ने NEET-PG इंटर्नशिप कट ऑफ 31 जुलाई 2022 तक आगे बढ़ाई….
बता दें कि 10 वीं की परीक्षा में 7 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे वहीं 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 10 लाख से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए गये थे।
Read More:-AICTE तकनीकी पाठ्यक्रम के संबंध में विश्वविद्यालयों को मंजूरी नहीं….
जिसमें परीक्षा केंद्र पर हर छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। छात्रों को मास्क पहनकर आना होगा साथ शारीरिक दूरी बना कर रखनी होगी, इसके साथ ही सैनिटाइजर भी ला सकेंगे।

