श्री रावतपुरा सरकार मंडला नर्सिंग कॉलेज में ‘विश्व महिला दिवस’ पर सेमिनार ‘साइबर क्राइम से कैसे बचे’ पर मिली जानकारी…
मंडला।। विश्व महिला दिवस के अवसर पर महाराज जी के आशिर्वाद एवं संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन से 8 मार्च को मंडला नर्सिंग कॉलेज में महाराजपुर मंडला के साइबर क्राइम पुलिस विभाग से पुलिस अधीक्षक बबिता पहाड़ी,और उनकी टीम के सदस्यो द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सभी छात्राओं को साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक बबिता पहाड़ी ने सभी छात्राओं को बताया कि अपनी ईमेल आईडी,कैश बैक, शॉपिंग, अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल रिसीव नहीं करे, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करे और किसी भी ऑनलाइन फ्रेंड्स से एकांत में न मिले ,जैसी छोटी छोटी बातों की जानकारी के साथ ही उन्होंने वूमेन हेल्प लाइन नंबर की भी जानकारी दी।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार कुम्हारी कैम्पस ने ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर दिया ‘बढ़ते रहो’ का संदेश…
सेमिनार के अंत में कैंपस प्रमुख आशिमा पटेल ने साइबर क्राइम ब्रांच के पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम के सभी सदस्यों को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Read More:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल सेमिनार के लिए शुभकामनाएं दी…


