श्री रावतपुरा सरकार कुम्हारी कैम्पस ने ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर दिया ‘बढ़ते रहो’ का संदेश…
श्री रावतपुरा सरकार कुम्हारी कैम्पस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रक्रट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
Read More:–अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित…
कार्यक्रम में मुख्यअथिति के तौर पर डॉ ममता शुक्ला निदेशक माइलस्टोन स्कूल, डॉ डेज़ी अब्राहम फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार नर्सिंग, सामाजिक कार्यकर्ता आशा कुर्रे, वीजेवीपी की प्रधान निदेशक, वी.एस. कल्पना, कुम्हारी कैंपस के निदेशक एम.के. श्रीवास्तव और कुम्हारी परिसर के सभी शिक्षकगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में पौधा दे कर अतिथियों को सम्मानित किया और उन्हें ‘बढ़ते रहो’ के संदेश दिये।

Read More:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित…
वहीं छात्रों ने कई अभिनव दृश्य नाटकों और अभिव्यक्तिपूर्ण नृत्य के माध्यम से समाज में महिलाओं की स्थिति की वास्तविकता का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यक्रम की संयोजक अंजना पांडेय, अंजलि पांडेय और पलक जायसवाल ने प्रतिभागियों के साथ इस पितृसत्तात्मक समाज में नारी शक्ति का सुंदर प्रतिनिधित्व किया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस नवा रायपुर में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी..




