अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित…
बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता हैं। यह दिन मार्च के महीने में महिलाओं के लिए सबसे खास दिनों में से एक है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग बिलासपुर में काफी धूमधाम से मनाया गया।
Read More:–श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस नवा रायपुर में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन…
महाराज श्री जी के आशीर्वाद से और श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. इंदु अनंत रजिस्ट्रार, सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी, बिलासपुर, एवं डॉ. आरती पाण्डेय प्राध्यापक, ईएनटी विभागाध्यक्ष, पी.आर.ओ. और कोरोना नोडल अधिकारी सीआईएमएस, बिलासपुर, सीएओ और प्राचार्य रहे।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस नवा रायपुर में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन…
इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि के स्वागत के साथ किया गया

महिला दिवस पर संस्थान की शिक्षक अंजलि भास्कर द्वारा एक विशेष प्रस्तुति दी गई है। वहीं कार्यक्रम के अंत में शिक्षक नंदिनी दीवान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस कार्यक्रम सफल के लिए शुभकामनाएं दी…



