श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल में मनाया गया “विश्व नो टोबैको डे”….
शहडोल।। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल में रविशंकर जी महाराज जी के आशीर्वाद से एवं संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन, संचालक मुकेश श्रीवास्तव के निर्देशन पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) पर जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सभी शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा नो टोबैको के लिए शपथ लेकर किया गया।
Read More:-SRI : चित्रकूट फार्मेसी के प्रिंसिपल ने लिखी फार्मास्यूटिक्स- अ प्रैक्टिकल नोटबुक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई प्रकाशित…

Read More:-IPL : शानदार तेज गेंदबाज उभरकर आए सामने, भविष्य में टीम इंडिया का हो सकते है आधार…
इस अवसर पर छात्रों ने सुंदर कलाकृतियां के साथ रंगोली बनाई जिसके माध्यम से तंबाकू के सेवन से जीवन को किस प्रकार नुकसान पहुंच रहा है उसके बारे में बताया गया। छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से विश्व में किस तरह तंबाकू अपना पैर पसार रहा है एवं जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। उसके संबंध में विस्तृत प्रदर्शन किया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग मंडला की छात्राओं ने दो दिवसीय स्वास्थय शिविर में दी सेवाएं…
वहीँ संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह ने बताया गया कि आज सर्वाधिक कैंसर भारत देश में हो रहे हैं उसमें भी मुँह और फेफड़े के कैंसर तंबाकू के सेवन से ज्यादा से ज्यादा फैल रहे हैं।


Read More:-पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और संत श्री रविशंकर जी महाराज, उपाधि धारको को दी शुभकामनाएं…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल के सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ़ को “विश्व नो टोबैको डे” पर सफल जागरूकता कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…




Read More:-सफलता : कद भले छोटे है लेकिन हौसले है आसमान छूने वाले, पढ़िए आईएएस ऑफिसर का सफर…


