एलपीजी कीमत में गिरावट: देंखे आज से पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल का सिलेंडर कितना हुआ सस्ता…
आज से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत हैं। आज इंडेन का सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो गया है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। बता दें की 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल में मनाया गया “विश्व नो टोबैको डे”….
बता दें मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरीकी गई । सात मई को एलपीजी के रेट में परिवर्तन के कारण से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपये महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता हुआ। 19 मई को इसके रेट में 8 रुपये की बढ़ोतरी की गई ।
Read More:-SRI : चित्रकूट फार्मेसी के प्रिंसिपल ने लिखी फार्मास्यूटिक्स- अ प्रैक्टिकल नोटबुक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई प्रकाशित…
आज से सिलेंडर इस कीमत में-
19 किलो वाले सिलेंडर पर आज से सीधे 135 रुपये तक की राहत मीली है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 की जगह 2219, कोलकाता में 2454 की जगह 2322, मुंबई में 2306 की जगह 2171.50 और चेन्नई में 2507 की जगह 2373 रुपये बिकेगा। एक मई को इसमें करीब 100 रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपये थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपये पर पहुंच गया।
Read More:-IPL : शानदार तेज गेंदबाज उभरकर आए सामने, भविष्य में टीम इंडिया का हो सकते है आधार…


