SRI : चित्रकूट फार्मेसी के प्रिंसिपल ने लिखी फार्मास्यूटिक्स- अ प्रैक्टिकल नोटबुक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई प्रकाशित…
चित्रकूट।। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चित्रकूट में महाराज जी के आशीर्वाद से तथा संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के उपाध्याय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. रवि कांत गुप्ता ने एक किताब लिखी है जिसका नाम फार्मास्यूटिक्स (अ प्रैक्टिकल नोटबुक) एस पार रिवाइज्ड सिलेबस ऑफ पीसीआई पुस्तक की व्याख्या की गई है जो कि एल ए पी (लैंबर्ट एकेडमिक पब्लिशिंग) प्रकाशन जर्मनी द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रकाशित हुई है और बहुत जल्दी ये भारतीय ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध होगी. औषधि विज्ञान पाठ्यक्रम डी फार्मा के छात्रों के लिए एक प्रैक्टिकल बुक है इस बुक में औषधि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है।
Read More:-पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और संत श्री रविशंकर जी महाराज, उपाधि धारको को दी शुभकामनाएं…
इस बुक में सरलता और कम संसाधन से कैसे हम औषधि का निर्माण कर सकते हैं इससे संबंधित जानकारी दी गई है जिसमें लेखक डॉ. रवि कांत गुप्ता श्री रावतपुरा सरकर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी चित्रकूट एवं डॉ. शैलेश गुप्ता निदेशक एवं प्राचार्य टेक्नोक्रेट फार्मेसी कॉलेज भोपाल और डॉ. संजय यादव प्रोफेसर आईआईएमटी कॉलेज नोएडा से हैं .
Read More:-अनुभव : 16 घंटे पढ़ाई करना जरुरी नही, यूपीएससी टॉपर ने कहा कि शतरंज-क्रिकेट खेलकर हुई पढ़ाई…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चित्रकूट के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ़ को शुभकामनाएं दी और संस्थान के फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. रवि कांत गुप्ता को बधाई दी…


