August 10, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस : श्री रवि शंकर महाराज श्री ने सभी को 5 वृक्ष लगाने का संकल्प लेने को कहा ….. पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण ने हरी सिंह गौर की प्रतिमा का किया अनावरण …

0
7119a71a-bc0a-4d1a-b5d8-7e031de55e6c

सागर:  विश्व  पर्यावरण दिवस पर श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स सागर में वृक्षारोपण किया गया।  इस मौके पर श्री रवि शंकर महाराज श्री, पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण मौजूद रहे।

 

श्री रवि शंकर महाराज ने कैंपस में पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण,  स्टाफ और विधार्थीओ  के साथ वृक्षारोपण किया साथ ही बताया कि हर व्यक्ति को मानवीय कर्तव्य  का पालन कर अपने जीवन में  5 वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए, वृक्षारोपण  के लिए प्रेरित करना चाहिए   जिससे हम अपने पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रख सके।

 

इस महत्वपूर्ण दिवस में पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण ने हरी सिंह गौर की प्रतिमा का किया अनावरण भी किया और उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला गया।

 

इस अवसर पर कैंपस के निदेशक मुकेश शर्मा , कैंपस प्रभारी वरदान पटेल, मुख्य प्रशानिक अधिकारी डॉ जितेंद्र पांडेय के साथ स्टाफ और विधार्थीओ  भी उपस्तिथि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *