February 16, 2025

“बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” के थीम पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस…

0

झांसी | श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झांसी में संस्थान प्रबंधक  की अध्यक्षता में  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्टाफ और विधार्थियो द्वारा देवपूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


छात्रों  द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने अपने विचार रखे गए। बताया गया विश्व पर्यावरण दिवस का क्या उपयोगिता है हमारे जीवन में, अगर वृक्षों का कटना रुका नहीं तो मानवीय जीवन खतरे में पड़ जायेगा। सभी को अपने जीवन में कई वृक्षों का रोपण करना चाहिए जिससे हम पर्यावरण को दूषित होने से बचा सके और आने वाले जीवन को अच्छा पर्यावरण दे सके।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस  थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन पर मनाया गया , वैश्विक संगठनों द्वारा घोषित की गई इस थीम के उद्देश्य को समझना होगा जिसका सीधा सा अर्थ है अपने दैनिक परिवेश में प्लास्टिक एवं उससे बने अन्य उत्पादों का कम से कम या नगण्य उपयोग करना है।

छात्र छात्राओं को पर्यावरण को हरा भरा रखने एवं उसके संवर्धन हेतु शपथ दिलाई गई।

सभी छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को संस्था के वाईस-चेयरमैन डॉ जे. के. उपाध्याय ने बधाई दी और सभी को  ऐसे प्रोग्रम में बढ़ चढ़ कर भागीदारी लेने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े