एसआरआईएन : विश्व पर्यावरण दिवस पर टीचर और छात्रों ने मिलकर किया पौधा रोपण…
मंडला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग मंडला के टीचर और छात्रों ने मिलकर पौधा रोपण किया।

जिला अस्पताल मंडला में क्लिनिक प्रशिक्षण मे जा रहे नर्सिंग स्टूडेंट ने आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता रंगोली, निबंध, स्लोगंन, human चैन, रेली, पोस्टर, भाषण मे भाग लिया।

मंडला के दूसरे नर्सिंग इंस्टीट्यूट ने भी भगा लिया ,जिसमे श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग महाराजपुर मंडला की छात्रा शैली दहिया bsc 3rd ईयर ने निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता मे मोना यादव BSc 3rd ने सेकंड स्थान और भूमिका पाली gnm1st yr ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगंन प्रतियोगिता में एसआरआईएन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोगों को पर्यावरण के बारे मे जागरूक भी किया गया। इस कार्य मे जिला अस्पताल के RMO प्रवीण उइके और सिविल सर्जन विजय धूर्वे और अस्पताल के नर्स और डॉक्टर और कॉलेज से स्टाफ भी शामिल हुए।

प्रतियोगिता मे विजयी हुई सभी छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को संस्था के वाईस-चेयरमैन डॉ जे के उपाध्याय, ने बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविषय की कामना की।

