World Environment Day 2023: एसआरआईएन के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ…

शहडोल: विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल एवं पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में पर्यावरण पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा प्रभारी एस के भटनागर वरिष्ठ प्राध्यापक के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर एक व्याख्यान दिया गया।
इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के लिए थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन (Beat Plastic Pollution) घोषित किया गया है जो कि प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर देता है।
अखिल भारतीय परिषद के जिला अधिकारियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्रों को शपथ भी दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में संस्थान के 200 बच्चों ने अपनी सहभागिता दिखाई। ग्लोबल वार्मिंग से अपने पर्यावरण को बचाया जा सकता है इसकी बृहद जानकारी संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह अपने व्याख्यान में दिया।
नर्सिंग के छात्रों के द्वारा मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी भी दी गई.