April 21, 2026

फॉर्मर यूजीसी चेयरमैन डॉ डी पी सिंह का रावतपुरा सरकार जबलपुर कैंपस में शैक्षणिक भ्रमण

0
f1cb7df4-74b9-4fb3-9a25-96f548885ef5

जबलपुर : श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स जबलपुर में फॉर्मर यूजीसी चेयरमैन डॉ डी पी सिंह का हुआ आगमन।  बता दे कि फॉर्मर यूजीसी चेयरमैन डॉ डी पी सिंह श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में अकादमिक एक्सीलेंस पर कई व्याख्यान दे चुके है। उच्च शिक्षा में नई पहल विषय पर इनके द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई थी।

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ डी पी सिंह  के कई कीर्तमान है उन्होंने यूजीसी के चेयरमैन रहते हुए कई बड़े बदलाव किये जिससे भारत के  विश्वविद्यालय  की शिक्षा को विश्व पटल में पहचान मिली ।

डॉ डी पी सिंह ने श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सतीश कुमार  सिंह , मुख्य प्रशानिक अधिकारी डॉ  आर के वर्मा , कुलसचिव पी कुमार, प्राचार्य फार्मेसी डॉ रितेश कुमार के साथ कैंपस का भ्रमण किया, कैंपस की आधुनिक प्रयोगशालाओ , पुस्तकालय एवं विभागों का निरिक्षण किया, कैंपस के इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाओं की समीक्षा की।  ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने कैंपस में संचालित सभी कोर्सेस की जानकारी दी।

डॉ डी पी सिंह ने महाराज श्री के संस्थाओ में उपलब्ध सुविधाओं की प्रसंशा की और संस्था में स्किल और एम्प्लॉयबिलिटी से सम्बंधित कोर्सेस के बारे में जानकारी दी और इन कोर्सेस को संस्था में शुरू करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *