Women’s Health Day: महिला स्वास्थ्य जागरूकता का उद्देश्य, देंखे महिलाओं के लिए स्वास्थ से जुड़ी जानकारी…
देश और दुनिया में 28 मई को हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मानाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। महिलाएं भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी के साथ ऑफिस के काम की भी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान न देने के कारण महिलाओं को कई बार स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि महिलाएं अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करें। महिलाएं अपनी डाइट में ऐसे कई सुपरफूड्स शामिल कर सकती हैं जो उन्हें हेल्दी रखने में सहायता करेंगे।
Read More:-फायदेमंद चाय : इम्युनिटी करे मजबूत, सर्दी-जुकाम और गले की खराश करेगी दूर…
सुपरफूड्स जो बीमारी से दूर रखे –
बीन्स-
बीन्स में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. बीन्स महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती हैं. ये हार्मोंस बैलेंस करने में मदद करती हैं. ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं।
ऑरेंज जूस-
संतरे के जूस में विटामिन डी होता है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. मजबूत हड्डियों के लिए महिलाओं को अपने डाइट में विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर फूड्स शामिल करने चाहिए।
Read More:-Vacancy : माइनर फोरेस्ट में निकली भर्तियां, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन…
एवोकैडो-
एवोकैडो विटामिन, मिनरल, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होता है. ये महिलाएं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. ये सूजन की समस्या, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर के खतरे को कम करता है. ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है।
सोयाबीन-
महिलाओं को प्रोटीन से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए. आप सोयाबीन डाइट में शामिल कर सकती हैं. ये विटामिन बी,आयरन और प्रोटीन से भरपूर होती हैं. आप सोया बीन्स, सोया दूध और टोफू को डाइट में शामिल कर सकती हैं।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के नये प्रति-कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम…
बेरीज-
आप रास्पबेरी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और क्रैनबेरी डाइट में शामिल कर सकती हैं. ये महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इन बेरीज में एंटी-कैंसर गुण होते हैं. बेरिज महिलाओं को ब्रेस्ट और पेट के कैंसर से बचाने में मदद करती हैं. इसमें फोलिक एसिड और विटामिन सी होता है. गर्भावस्था दौरान भी बेरीज खाने की सलाह दी जाती है।
फैटी फिश-
जो महिलाएं नॉन वेज खाती हैं वो अपनी डाइट में सार्डिन, सैल्मन और मैकेरल जैसी फिश डाइट में शामिल कर सकती हैं. इन फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है. इनका सेवन करने त्वचा हेल्दी रहती है. जोड़ों के दर्द, स्ट्रोक, हाइपरटेंशन और हार्ट की बीमारियों आदि से छुटकारा मिलता है।
Read More:-SRU : कुम्हारी में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, डीपीएस और मानसरोवर विद्यालय के लिए हुआ छात्रों का चयन…


