April 19, 2026

अमेरिका ने कि इंडो-पैसिफ़िक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क की घोषणा, भारत भी शामिल…

0
IPEF-1280x720

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने  जापान की राजधानी टोक्यो में इंडो-पैसिफ़िक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क यानी आईपीईएफ़ के गठन की घोषणा किया है। इसमें 13 देश शामिल होंगे। बता दें की भारत को भी इसमें शामिल किया गया है।join whatsapp

बता दें की बाइडन ने पहली बार अक्टूबर 2021 में आईपीईएफ़ का जिक्र करते हुए कहा था, “अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ इस इंडो-पैसिफ़िक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क को विकसित करने की कोशिश करेगा। इसके ज़रिये हम व्यापार की सहूलियतों, डिजिटल और टेक्नोलॉजी में मानकीकरण, सप्लाई चेन की मज़बूती, कार्बन उत्सर्जन में कटौती और क्लीन एनर्जी से जुड़े कारोबार के अपने साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, श्रम और क़ानून जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे।


Read More :- अग्निपथ स्कीम: पहले साल युवाओं को 30 हजार की सैलरी, 48 लाख का बीमा, 4 साल की नौकरी- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह…


आईपीईएफ़ को इंडो-पैसिफ़िक यानी हिंद प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की विश्वसनीयता दोबारा बहाल करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। 2017 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को ट्रांस पेसिफ़िक पार्टनरशिप (TPP) से अलग कर लिया था। इसके बाद से इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव से असंतुलन की आशंका जताई जा रही थी।


Read More :- नया गैस कनेक्शन लेने वालों के लिए झटका, जाने क्या होगी कीमत…


माना जा रहा था कि इस इलाक़े में चीन के असर के ख़िलाफ़ मज़बूत अमेरिकी आर्थिक और कारोबारी नीतियों की आवश्यकता है। चीन टीपीपी का सदस्य है और उसने कॉम्प्रिहेन्सिव एंड प्रोग्रेसिव एग्रीमेंट ऑन ट्रांस पैसिफ़िक पार्टनरशिप यानी सीपीटीपीपी (CPTPP) की भी सदस्यता मांगी है।


Read More :- कोविड-19 : नही थम रहा संक्रमण, 3 हजार से ज्यादा नए मामले, 15 लोगों की मौत…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *