April 19, 2026

नया गैस कनेक्शन लेने वालों के लिए झटका, जाने क्या होगी कीमत…

0
gas-cylinder-7591

पेट्रोलियम कंपनियों ने नए घरेलू गैस कनेक्शन की कीमत और बढ़ा दी है। पहले सिलेंडर कनेक्शन के लिए 1450 रुपये देने होते थे लेकिन अब इसके लिए आपको 750 रुपये और देने होंगे यानी कि कुल मिलाकर आपको 2200 रुपये देने होंगे। पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के कनेक्शन में 750 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं अगर आप दो सिलेंडर के कनेक्शन लेते हैं तो आपको 1500 रुपये देने होंगे। यानी कि आपको इसके लिए 4400 रुपये देने होंगे। पहले इसके लिए 2900 रुपये देने पड़ते थे लेकिन अब कंपनियों द्वारा यह बदलाव 16 जून से प्रभावी होगा।

join whatsapp

अब आपको रेगुलेटर के लिए भी 150 की जगह 250 रुपये खर्च करने होंगे। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 5 किलो के सिलेंडर की कीमत 800 से बढ़ाकर 1150 कर दी गई है। पासबुक के लिए भी आपको 25 रुपये और पाइप के लिए 150 रुपये अलग से देने होंगे। इस हिसाब से पहली बार गैस सिलेंडर कनेक्शन और पहले सिलेंडर के लिए 3690 रुपये देने होंगे। इसमें भी आपको चूल्हे के लिए अलग से खर्च करना होगा।


Read More :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट, पत्रकारिता एवं जनसंचार के पाँच विद्यार्थियों का चयन…


प्रधानमंत्री का उज्जवला योजना के ग्राहकों को भी नई दरों से झटका लगा है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी ही होगी। हालांकि यदि उज्जवला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की राशि पहले वाली ही देनी होगी। वहीं चूल्हे के लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा। एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच कनेक्शन की लागत से लोग परेशान हैं।


Read More :- कोविड-19 : नही थम रहा संक्रमण, 3 हजार से ज्यादा नए मामले, 15 लोगों की मौत…



Read More :- अग्निपथ स्कीम: पहले साल युवाओं को 30 हजार की सैलरी, 48 लाख का बीमा, 4 साल की नौकरी- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *