April 20, 2026

श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में आयोजित हुआ दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव….

0
k106

 

कुम्हारी। श्रीरावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में हर साल की तरह इस साल भी वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी से 13 जनवरी को किया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय मौजूद रहे, खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसके बाद डॉ. जे.के. उपाध्याय द्वारा बच्चों को होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

इस वर्ष खेल महोत्सव की थीम एथलेटिक खेलों पर आधारित थी जिसमें 100 मीटर 200 मीटर, 400 मीटर रेस, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, लांग जम्प, रीले-रेस रस्साकशी, स्लो सायकलिंग रेस इत्यादि जैसे खेल शामिल थे।


जिसमें स्कूल के सभी हॉउसों के बच्चों ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया और खेलों का भरपूर आनंद उठाया एवं सभी हॉउसो के द्वारा मार्चपास्ट पर उपस्थित अतिथियों को सलामी दी गई और साथ ही मशाल जलाकर स्पोर्ट्स मीट को हरी झंडी दिखाई गई। तत्पश्चात स्कूल के छात्रों द्वारा फ़ील्ड डांस, एरोबिक्स डांस, लेजियम एवं योग के आसनों का प्रदर्शन किया एवं उपस्थित अतिथि एवं पालकगणों के समक्ष समा बांधा।


 

प्रतियोगिता में आये पालकगणों के लिए रस्साकशी, नीडल-थ्रेड खेलों का भी आयोजन किया गया। अंत में डॉ.ऐ.पी.जे.अब्दुल कलाम हॉउस की टीम ने समस्त प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक पदक जीते और खेल महोत्सव में ओवरऑल चैंपियन बन रनिंग ट्रॉफी अपने नाम की।

महोत्सव के आखिरी में उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय और प्रधानाचार्या अलोका साहू ने बताया की खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों में सकारात्मकता बनी रहती है।

Read More :- प्रतिभा उत्थान के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा गौरेला में 12वीं छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *