श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित “राष्ट्रीय युवा दिवस” कार्यक्रम, युवाओं को किया गया प्रेरित…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा 12 जनवरी को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! जिसकी शुरुआत माँ शारदे की दीप प्रज्वलन से की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य,नाटक, कविता एवं भाषण के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व सहायक प्राध्यापको ने विद्यार्थियों के साथ उपस्थित हो कर “राष्ट्रीय युवा दिवस” को हर्षोउत्साह के साथ मनाया।

Read More:-प्रतिभा उत्थान के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा गौरेला में 12वीं छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन….
छात्रों ने कार्यक्रम पर बढ़ चढ़कर भाग लिया व जिसमें उन्हें प्रथम, द्वितीव व तृतीय स्थान स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णय हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागध्यक्षो व प्राचार्यो को प्रतियोगिता में निर्णायको के रूप में आमंत्रित किया गया। मंच संचालन ईश्वर प्रसाद यादव एवं खेमवती साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में समस्त सहायक प्राध्यापक व कर्मचारियों का अमूल्य योगदान रहा है।
कार्यक्रम में कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह एवं शिक्षा विभाग के प्राचार्य डॉ. संजीत कुमार साहू ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Read More:-प्रतिभा उत्थान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में 12वीं छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन…


