श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के खिलाड़ियों ने शालेय कुराश प्रतियोगिता में जीते चार गोल्ड मेडल…
कुम्हारी | बलौदाबाजार के भाटापारा में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता 2022-23 में श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के चार खिलाड़ियों ने अपने श्रेष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
Read More :- जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के छात्रो ने मेंटल रिहैब सेंटर में मनाया “वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे”…
सभी खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ यह स्थान प्राप्त किया है. बता दे कि श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के खिलाड़ी बीते कई सालों से अपना लोहा पूरे राज्य में मनवाते आये है और हर खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे है.
Read More :- एथलेटिक्स मीट 2022 : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने किया गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल…
गोल्ड मेडल जितने वाले खिलाड़ियों में 10वी क्लास के केतन बंछोर, खुशी मिश्रा 11वी, आर्यन चहल 12वी और 12वी की नेहा पुनिया शामिल है. जितने वाले सभी स्टूडेंट्स दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.
Read More :- नोबेल पुरस्कार 2022 : बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता और 2 संगठन को नोबेल शांति पुरस्कार, भारतीय भी थे लिस्ट में शामिल…
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के.उपाध्याय, कैंपस निर्देशक चंद्रकांत महोबिया, स्कूल प्रिंसिपल आलोका साहु और सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की..

