June 20, 2026

एथलेटिक्स मीट 2022 : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने किया गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल…

0
IMG20221010145207

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्रों ने आईएएल एथलेटिक्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित एथलेटिक्स मीट-2022 में लिया भाग और गोल्ड, सिल्वर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। आईएएल एथलेटिक्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित एथलेटिक्स मीट 07, 08 और 09 अक्टूबर 2022 को नरहदा स्टेडियम रायपुर में आयोजित किया गया।


Read More:-शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, इतने अंक टूटा सेंसेक्स, देंखे निफ़्टी का हाल

विश्वविद्यालय से बी.टेक 7th सेमेस्टर के संदीप सूर्यवंशी ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, 400 और 800 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, बी टेक 7th सेमेस्टर (सिविल) से आशुतोष सिंह ने 800 मीटर में सिल्वर और 1500 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया और बीपीईएस 1st सेमेस्टर से सलीम मिंज ने लॉन्ग जम्प में सिल्वर मेडल हासिल किया। एथलेटिक्स मीट में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कोच अरशद हुसैन ने छात्रों को गाइड किया।

Read More:-नोबेल पुरस्कार 2022 :  बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता और 2 संगठन को नोबेल शांति पुरस्कार, भारतीय भी थे लिस्ट में शामिल…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की…

Read More:-हिंदी और स्थानीय भाषाओं में कराई जाए आईआईटी की पढ़ाई, राजभाषा संसदीय समिति ने की सिफारिश…

 



Read More :- SRGOI : शिक्षा के क्षेत्र में सुनहरा भविष्य, कर सकते है डिप्लोमा, डिग्री या मास्टर्स…



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *