March 26, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया गया ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ का सर्वोच्च नागरिक सम्मान…

0
WhatsApp Image 2024-08-12 at 2.27.06 PM

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के मिलने से पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति को ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है जो उस देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह दोनों देशों के बीच सुदृढ़ संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह सार्वजनिक जीवन में उनके कई वर्षों के महत्वपूर्ण योगदान को दी गई मान्यता भी है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई। यह न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने में राष्ट्रपति के योगदान का समर्थन है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत का कद ऊंचा होने का संकेत भी है। हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण।”


तिमोर-लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

“राष्ट्रपति को ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया जाना हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह तिमोर-लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो हमारे देशों के बीच मजबूत दोस्ती और आपसी सम्मान को उजागर करता है।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शनिवार को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया। हाल ही में राष्ट्रपति मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया था। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने उन्हें यह सम्मान दिया था।

यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतिबिंब

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतिबिंब है। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मु फिजी और न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा संपन्न करने के बाद शनिवार को तिमोर लेस्ते पहुंचीं। एक विशेष सम्मान के रूप में, राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने दिली में अपने तिमोर लेस्ते समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने भारत और तिमोर लेस्ते के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मु की यात्रा दक्षिण पूर्व एशियाई देश में भारत की ओर से पहली राष्ट्राध्यक्ष स्तरीय यात्रा है। उन्होंने दिली में भारतीय सामुदायिक स्वागत समारोह को भी संबोधित किया।

राष्ट्रपति मुर्मु को दिली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति की तिमोर लेस्ते की यह यात्रा तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता के निमंत्रण पर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े