भारत सरकार ने देर रात जारी एक अधिसूचना,गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाया प्रतिबंध…

भारत सरकार ने शुक्रवार देर रात तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने शुक्रवार देर रात जारी एक अधिसूचना में इसे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक देश के द्वारा स्थानीय कीमतों पर लगाम लगाने की एक कोशिश कर दिया है। सरकार ने कहा है कि पहले जारी किए जा चुके लेटर ऑफ क्रेडिट के लिए गेहूं के शिपमेंट की अनुमति रहेगी।
Read More:- एआईसीटीई कर रहा स्टूडेंट लर्निंग असेसमेंट शुरू, अब इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के ज्ञान को परखेगा ‘परख’…
गौरतलब हैं की फरवरी के अंत में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से काला सागर क्षेत्र से निर्यात गिरने के बाद वैश्विक खरीदार गेहूं की आपूर्ति के लिए भारत पहुंच रहे थे। वहीं इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 15 अप्रैल को एक ट्वीट में कहा था कि भारतीय किसान दुनिया के पेट भर रहे हैं। मिस्र ने भारत से गेहूं के इम्पोर्ट को अनुमति दी है। दुनिया में बढ़ती मांग को देखते हुए वित्त वर्ष 2022-23 में गेहूं का निर्यात 100 लाख (10 मिलियन) टन पार कर जाएगा।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों ने किया उच्च न्यायालय दौरा …
अब देश में हालात बदल गए हैं। एमएसपी से अधिक कीमत में गेहूं की खरीद और पैदावार में कमी की वजह से सरकारी खरीद प्रभावित हुई है। सरकार ने अब गेहूं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। इन दिनों बाजार में गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर बिक रहा हैं।