श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों ने किया उच्च न्यायालय दौरा …
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों को 13 मई शुक्रवार को उच्च न्यायालय का दौरा कराया गया। छात्रों को कानून प्रणाली में होने वाली गतिविधियों से रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. सिंह और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उच्च न्यायालय का दौरा कराया गया।
Read More:-मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुम्हारी में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस कार्यक्रम, बताया नर्सों के महत्व को…
नेतृत्वकर्ता मोनिका मिश्रा और सहायक प्रोफेसर शिवानी ने इस दौरे में छात्रों को न्यायालय में होने वाली तमाम गतिविधियों ,समाज में बढ़ती समस्याओं ,घटनाओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही छात्रों को पुरे उच्च न्यायालय का भ्रमण कराया, और कई वकीलो और न्यायधीशों से मिलवाया गया।

उच्च न्यायालय के दौरे से कानून के छात्रों में उत्साह और सीखने की ललक और बढ़ी। छात्रों में एक अलग ऊर्जा नज़र आई। छात्रों ने काफी दिलचस्बी से कानून प्रणाली को समझा और देखा।

Read More:-SRGOI : समर कैंप का आखिरी दिन रहा सौंदर्यमय, आने वाले साल में भी होंगे आयोजन…
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को उच्च न्यायालय के सफल दौरे के लिए शुभकामनाएं दी और छात्रों को प्रोत्साहित किया…

