June 4, 2026

जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने आनंद मेला के साथ मनाया प्री होली महोत्सव…

0
WhatsApp Image 2022-03-16 at 3.05.04 PM (1)

जगदलपुर|| रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से एवं संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में आज बुधवार 16 मार्च को आनंद मेला के साथ प्री होली महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने अलग अलग प्रकार के व्यंजन बनाकर कार्यक्रम में भाग लिया और कूपन सिस्टम के माध्यम से वितरित किया गया।



join whatsapp


Read More:-खरबूजे का सेवन करें आपको तरोताजा, जाने गर्मियों में खरबूज के फायदे…

बता दे कि होली त्योहार इस सप्ताह है। ऐसे में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने जमकर होली का जश्न मनाया और बस्तर के गानों पर डांस करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। वहीं आंनद मेला में छात्रों के अभिभावकों को भी बुलाया गया जिसमे उन्होंने भी इस कार्यक्रम का आनंद लिया।



Read More:-भारत में लॉन्च Vivo Y33T का नया वैरिएंट, देखें इसकी ख़ासियत…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी…




 








 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *