May 1, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने NEET मामले में हस्तक्षेप करने से मना किया….

0
supreme_court-sixteen_nine

join whatsapp


सुप्रीम कोर्ट ने कल 8 फरवरी को NEET- PG 2022 मामले पर सुनवाई करते हुए मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है। बता दें की कोर्ट ने 31 मई 2022 को इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा के विस्तार को लेकर उम्मीदवारों को केंद्र के समक्ष अपनी बात रखने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट का कहना हैं कि ये नीतिगत मामला है इसलिए सरकार के इस अधिकार में हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे।



Read More:-नए किस्‍म के जीव की हुई खोज, वैज्ञानिकों ने लगाया पता…

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट NEET PG 2022 के संबंध में दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। NEET के जरिए PG कोर्स के लिए उत्तीर्ण उम्मीदवारों ने इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा 31 मई, 2022 को आगे बढ़ाने यानी इसमें विस्तार की मांग की है। इसकी वजह ये बताई जा रही है कि वे 2021 में COVID ड्यूटी पर थे। कोविड ड्यूटी के चलते उनकी इंटर्नशिप में देरी हुई है जो NEET PG 2022 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।

Read More:-सरकार के नियमों में बदलाव, वेब पत्रकार भी एक्रीडिटेशन के लिए कर सकते है अप्लाई….

बता दें कि केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने पिछले सप्‍ताह ही पहले निर्धारित NEET PG 2022 को चार से छह सप्ताह के लिए टालने का फैसला किया है। इस पर याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि आवेदन के लिए भी समय सीमा भी बढ़ाए जाने की जरूरत है। लेकिन जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पीठ ने कहा कि वो इस मामले में दखल नहीं देंगे, ये कार्यपालिका से संबंधित नीतिगत मामला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *