April 19, 2026
WhatsApp Image 2022-05-07 at 6.22.19 PM

रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित 3 दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आरोहण- 2022 में शामिल सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को शनिवार 7 मई को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह विश्वविद्यालय के आस्था मंच में रखा गया ।

join whatsapp


 

Read More:-SRU : होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में प्रैक्टिकल लैब का शुभारम्भ, छात्रों को मिलेगा थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज…

इस सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमो और सभी सदस्य कमेटियों को शामिल होने और प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी देने के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त कर उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया ।

वही विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस.के. सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रविशंकर महाराज जी को नमन करते हुए आरोहण प्रतियोगिता में शामिल आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी । उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होने पर खेद व्यक्त किया। कहा कि वे इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पायें। हालांकि आने वाले वक्त में विश्वविद्यालय में ऐसी और प्रतियोगिता के आयोजन का प्रयास करेंगे।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आरी झांसी में हुआ स्मार्टफोन वितरण, विधायक और प्रतिनिधियों ने छात्रों को बांटे फोन…


 

Read More:- CGPSC : मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, देंखे किन शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *