April 19, 2026

CGPSC : मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, देंखे किन शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र…

0
a3e834c479e10c67b9fc1eab2969f80e

प्रदेश में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चूका है। जिसमें परीक्षा 26 मई से शुरू होनी हैं। बता दें की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए 6 शहरों में केंद्र बनाए हैं, जिसमें अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर व दुर्ग-भिलाई शामिल हैं। लोक सेवा आयोग ने पिछले साल राज्य सेवा के 20 सेवाओं के 171 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू किया था। परीक्षा की तिथि जारी होते ही छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

join whatsapp


 

Read More:-केजीएफ-2 : देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर…

गौरतलब हैं की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 13 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। प्रारंभिक परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसके परिणाम मार्च में जारी किए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में 2,548 लोगों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव जीवन किशोर ध्रुव द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा पास किए हुए लोग 26, 27, 28 और 29 मई को मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।


 

Read More:-दिल्ली: स्टूडेंट्स कर रहे फ्लाइंग बाइक तैयार, जरुरतमंदों के लिए एयर एंबुलेंस की तरह करेगी काम…

यह परीक्षा 4 दिनों में 7 प्रश्न पत्रों की होनी है। जिसमें शुरुआती 3 दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। यह पालियां सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित हैं। 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की एक पाली में ही परीक्षा होगी। जीवन किशोर ध्रुव ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षार्थियों को 15 मई को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *