April 19, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में रंगोली एवं एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता…

0
WhatsApp Image 2022-05-07 at 7.28.04 PM (7)

रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में सभी छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को रंगोली एवं एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शनिवार 7 मई को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. सिंह और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संम्पन कराई गई।

join whatsapp


 

Read More:-SRU: आरोहण में शामिल समस्त स्टाफ हुए सम्मानित…

छात्रों को एक्सटेम्पोर के लिए अलग-अलग टॉपिक दिया गया था। जिसमे शिक्षा , स्वास्थ, फ़ूड ,म्यूजिक, प्रकृति अन्य विषय दिया गया। जिसमें छात्रों को उन विषयों पर बोलना था। इसका उद्देश्य विशिष्ट विषय के बारे में छात्रों के ज्ञान का मूल्यांकन करना और जांच करना था ।


 

Read More:- SRU : होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में प्रैक्टिकल लैब का शुभारम्भ, छात्रों को मिलेगा थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज…

इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने काफी आकर्षक रंगोलियां बनाई। रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य कल्पना को व्यक्त कर छात्रों की प्रतिभा को बाहर लाना था।

रंगोली प्रतियोगिता में जज के तौर पर शिशिर श्रीवास्तव – परीक्षा नियंत्रक एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप देवांगन रहे। एवं एक्सटेम्पोर के जज तौर पर प्रबंधन विभाग की एचओडी सिंदुरा भार्गव एवं वाणिज्य सहायक प्रोफेसर स्तुति भालाधारे रही।


 

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आरी झांसी में हुआ स्मार्टफोन वितरण, विधायक और प्रतिनिधियों ने छात्रों को बांटे फोन…

एक्सटेम्पोर के विजेता-

पहला स्थान – अनिकेत दिवा (एमबीए- दूसरा सेमेस्टर)
दूसरा स्थान- नेहा कामत (बी.कॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष)
तीसरा स्थान- कल्याणी ध्रुव (बी.कॉम जनरल द्वितीय वर्ष)

रंगोली के विजेता-

पहला स्थान – अनिकेत और निकिता (एमबीए द्वितीय सेमेस्टर)
दूसरा स्थान – गीतिका साहू और पुष्पेंद्र (बी.कॉम और बीबीए सेकेंड सेमस्टर)
तीसरा स्थान – प्रीति ठाकुर और दीक्षा यादव (बीबीए+ एमबीए इंटीग्रेटेड सेकेंड सेमस्टर)


 

Read More:-WTC : वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे चक्र का आगाज़, जानिए कब खेलेगी कौन सी टीम…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को सफल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *