May 1, 2026

श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी कुम्हारी ने ”प्रायोगिक फार्माकोलॉजी” पर वेबिनार आयोजित…

0
e6803023-015c-4777-ae9e-0a7d3d4446aa

 

श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी, कुम्हारी में आज सुबह 11:00 बजे अनुसंधान के क्षेत्र में “प्रायोगिक फार्माकोलॉजी के महत्व” विषय पर एक वेबिनार आयोजन हुआ जिसमे छात्रों को पशु अध्ययन, पशु अध्ययन के पीछे नैतिकता और जानवरों का उपयोग किए बिना प्रीक्लिनिकल डेटा तैयार करना जैसे कुछ वैकल्पिक तरीकों के बारे में बुनियादी ज्ञान प्राप्त हुआ।



Read More:-छत्तीसगढ़ में बिजली दर महंगी : प्रस्तावित दरों पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई, आज अंतिम दिन…


join whatsapp


वेबिनार के मुख्य वक्ता के तौर पर स्कूल ऑफ फार्मेसी, चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर से फार्माकोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और एचओडी डॉ. रितेश जैन रहे । वेबिनार का संचालन एसआरएसआईपी (SRSIP) कुम्हारी की प्राचार्य डॉ. अंशिता गुप्ता सोनी के निगरानी में हुआ। वेबिनार की को ऑर्डिनेटर आंचल वर्मा रहीं । बता दें की लगभग 80 छात्रों ने इस वेबिनर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और निश्चित रूप से इस वेबिनार से लाभान्वित हुए।



Read More:-यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने एवं एसआरआईपी, कुम्हारी निदेशक एम. के. श्रीवास्तव ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दी।



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *