पुलिस की भी कर सकते है एसएसपी से शिकायत, व्हाट्सएप नंबर के जरिये…
रायपुर। राजधानी में अब जनता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यदि थाने में आपकी बात नहीं सुनी जा रही या रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही,तो सीधा एसएसपी से संपर्क कर सकते है । यह जानकारी खुद रायपुर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। रायपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल का व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

Read More :- छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री जारी करेंगे पशुपालक, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को करोड़ो की राशि…
रायपुर पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है “पुलिस के विरुद्ध किसी प्रकार की शिकायत हो या थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही हो या किसी अवैध गतिविधि की सूचना देना चाहें तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को 9479191001 पर व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी या शिकायत दे सकते हैं।”


