June 16, 2026

व्रत में ही नही.. डाइट में भी शामिल करें साबूदाना..जाने इसके फायदे

0
sabudana-khichdi_fb_aarti-madan-sixteen_nine

साबूदाना को लेकर हमारे देश में धारणा बनी हुई है कि इसे सिर्फ व्रत में ही खाना होता है. लेकिन ऐसा नहीं है, साबूदाना को अपनी डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. आइये आपको इसके चौंका देने वाले फायदों के बारे में बताते हैं

साबूदाना पाचन में सुधार से लेकर रक्तचाप को नियंत्रित करने तक कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है. इसे टैपिओका पौधे की जड़ों से निकाला जाता है. साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट होता है इसलिए यह व्रत के समय एनर्जी का रिच सोर्स होता है. ये छोटे सफेद मोती जैसे दाने स्वाद में नरम और स्पंजी होते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक कप साबूदाने में 544 कैलोरी, 135 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 30.4 मिलीग्राम कैल्शियम और थोड़ी मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, वसा और पोटेशियम होता है.

join whatsapp

साबूदाना में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है जिससे व्रत में शरीर की एनर्जी को पूरा करने वाले ग्लूकोज मिलते हैं. यह आम कारण है जिसकी वजह से इसे मुख्य रूप से नाश्ते में पसंद किया जाता है.
– हाई फाइबर के साथ, साबूदाना पाचन में सुधार के लिए भी जाना जाता है. इसे नियमित रूप से अपने डाइट में लेने से आप अपच, सूजन और कब्ज से बच सकते हैं.
साबूदाना पोटेशियम से भरपूर होने के कारण, यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है.

Read More :- श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशनस नवा रायपुर के छात्रों ने पुरूष हैंडबॉल प्रतियोगिता में मारी बाजी…

– साबूदाना नर्वस सिस्टम को बूस्ट करने में भी मदद करता है. साबूदाना को अपनी डाइट में शामिल करने से मन को आराम मिलेगा क्योंकि इसमें अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन होता है.
– साबूदाने के दाने आपके दिल के लिए भी अच्छे होते हैं क्योंकि यह दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है और एचडीएल के स्तर को बनाए रखता है, जिसे अक्सर अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है.
– अगर आप वजन घटाने के लिए साबूदाने पर निर्भर रहने की सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं. चूंकि इसमें उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, इसलिए व्यक्ति को अपने आहार में साबूदाना की नियंत्रित मात्रा का सेवन करना चाहिए.

Read More :-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन जबलपुर ने मनाया विश्व महिला दिवस..गीत, नृत्य और रंगोली से उकेरी मन की भावनाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *