मेडिकल कॉलेजों में यूजी एडमिशन के लिए पंजीकरण आज से, देखें कब तक कर सकते हैं आवेदन…
पुरे भारत के मेडिकल कॉलेजों में यूजी में एडमिशन के लिए 10 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। बता दें कि विद्यार्थी 14 मार्च दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण और दोपहर तीन बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
Read More:-व्रत में ही नही.. डाइट में भी शामिल करें साबूदाना..जाने इसके फायदे
नीट एडमिशन की काउंसलिंग कर रही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) के समय सारणी के अनुसार, पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन से ही छात्रों के पास विकल्पों को भरने व उन्हें लॉक करने का अवसर होगा। दस्तावेज का सत्यापन होने के बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद एमसीसी की तरफ से अंतिम निर्णय भी लागु किया जाएगा।

Read More:-बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बिलासपुर ने किया ‘आउटडोर गेम्स’ और ‘फन फेयर’…
पीजी एडमिशन के लिए एमसीसी की तरफ से आज सीटों का आवंटन किया जाएगा। 11 मार्च तक सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 मार्च को तीसरे चरण का परिणाम जारी किया जाएगा। बता दें कि दाखिले का यह आखिरी चरण है। इसके बाद खाली सीटों का ब्योरा 28 मार्च को जारी होगा।
निश्चित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगले दिन ही छात्र विकल्पों को भर सकते हैं। वहीं, भरे गए विकल्पों को लॉक करने के लिए शाम चार बजे से 14 मार्च रात 11 बजकर 55 मिनट तक का समय है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 और 16 मार्च को दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 17 और 18 मार्च को सीट आवंटन की प्रक्रिया चलेगी। 19 मार्च को अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को 20 से लेकर 27 मार्च तक कॉलेजों में रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद ही सीट सुनिश्चित हो सकेगी।

