April 21, 2026

कृषि विश्वविद्यालयों में अब होगी प्राकृतिक खेती की पढ़ाई , UG-PG पाठ्यक्रम में किये जा रहे सुधार…

0
Indian-Council-of-Agricultural-Research

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधिकारी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र से जुड़े स्नातक और स्नातकोत्तर  कोर्सेस के पाठ्यक्रमों में कई तरह के सुधार किए जा रहे हैं. साथ ही प्राकृतिक खेती को पाठ्यक्रमों में प्रमुख रूप में जोड़ा जाएगा. आईसीएआर के सहायक महानिदेशक एस पी किमोथी ने बताया कि परिषद का शिक्षा विभाग अभी भी प्राकृतिक खेती के पाठ्यक्रम को तैयार करने पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए एक समिति का गठन किया गया है और जल्द ही समिति की तरफ से इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती उत्पादन की कुशलता में सुधार और लागत को कम करने के लिए एक प्रणाली है, इसलिए इस क्षेत्र में युवा पेशेवरों को प्राकृतिक खेती का ज्ञान होना भी अनिवार्य है.

join whatsapp

किमोथी ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अब तक एक अलग विषय के रूप में नहीं पढ़ाया जाता था. यह केवल जैविक खेती के पाठ का एक हिस्सा हुआ करता था, लेकिन अब अगले शैक्षणिक सत्र से कृषि पाठ्यक्रमों के सभी यूजी, पीजी कोर्सेस में प्राकृतिक खेती को एक अलग हिस्से के रूप में शुरू किया जाएगा.

Watch More :- click here

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक योजना पर काम कर रही है. साथ ही कृषि की इस पारंपरिक खेती की विधि  को कृषि विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर भी विचार कर रही है. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि कृषि शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम में उस गती से बदलाव किया जाना चाहिए जिस गति से कृषि के क्षेत्र में बदलाव आ रहा है.

Read More :- गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, मौसम विभाग ने बारिश का लगाया अनुमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *