राष्ट्रीय बाल विज्ञान : स्वामी आत्मानंद नटवर स्कूल रायगढ़ में 31वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान का किया गया आयोजन…
रायगढ़ में 31वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नटवर स्कूल में संपन्न हुआ । जिसमे रायगढ़ जिले के लगभग 101 ग्रुप सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माता शारदा के पूजन पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री बाखला सर, डी एम सी श्री एन के चौधरी एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्री आलोक स्वर्णकार के स्वागत से शुरू हुआ ।
प्रोजेक्ट कैसे बनाए ?
उत्बोधन में श्री स्वर्णकार सर ने बच्चो को प्रोजेक्ट कैसे बनाए पर फोकस किए फिर डीएमसी श्री चौधरी सर ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए अच्छा प्रोजेक्ट के संबंध में संछिप्त में जानकारी दिए। फिर नटवर स्कूल के प्राचार्य मैडम ने बच्चो को प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी बाखला सर ने पहले तो जिला भर से आए छोटे छोटे बच्चो को खूब धन्यवाद दिए । और बताए की अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी होती है । जिले से चयनित होने की शुभकामनाए भी दिए। तत्पश्चात मंच संचालक श्री कमलेश पटेल जिला समन्वयक रायगढ़ से है । जिसके द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों को ब्रीफ करके बच्चो के प्रोजेक्ट को मूल्यांकित करने हेतु निवेदन किया गया। रायगढ़ के सभी विकासखंड से कुल 101ग्रुप सम्मिलित हुए, जिसमे 61वरिष्ठ ग्रुप और 40 कनिष्ठ ग्रुप की उपस्थिति रही ।
तीन वरिष्ठ समूह का हुआ चयन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 10 से 14 वर्ष के विद्यार्थी और 14 से 17 वर्ष के विद्यार्थी 2 सदस्य के ग्रुप में प्रयोजना को 1 माह के मेहनत से शोध कार्य करके बनाते है । इस वर्ष का कथानक स्वास्थ और पोषण के संबंध में अपने परितंत्र को समझना था। जिले से तीन वरिष्ठ समूह का चयन हुआ । जिसमे ऋतु डनसेना समूह, आत्मानंद स्कूल कोतरा कमलजीत कौर समूह रेगलपाली स्कूल तथा संदीप भट्ट समूह जो गेरवानी स्कूल से है।
इसी प्रकार कनिष्ठ समूह से मिडिल स्कूल के नियति गुप्ता समूह स्कूल भाठनपाली तथा तनिषा साहू स्कूल चोटीगुड़ा । इन सभी का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस रायपुर हेतु हुआ।
सभी चयनित विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय डीएमसी सर और स्वर्णकार सर ने बहुत-बहुत बधाई प्रेषित किया । और चयनित विद्यालय के संस्था प्रमुखों ने भी अपने अपने विद्यार्थियों को बधाई दी। निर्णायक मंडल ने श्री अश्वनी पटेल, श्री टेकराम प्रधान सर श्री ईश्वर साहू सर तथा व्याख्याता श्रीमति अर्चना तिवारी श्रीमती अनुपमा तिवारी, श्रीमति रेखा चौधरी, श्रीमती तेजेश्वरी कश्यप, श्रीमति ज्योति पटेल, श्री बी एल गुप्ता, श्री सुरेन्द्र पटेल, श्री आर पी कतले सर और श्री बीर सिंह सभी ने अपनी विशेष योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया । इस प्रकार से कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक कमलेश पटेल जो कार्यक्रम के मंच संचालक भी रहे, इन्होंने सभी बच्चो और उनके मार्गदर्शक शिक्षको को धन्यवाद प्रेषित किया । साथ ही सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवम राज्य में अच्छा प्रदर्शन की शुभकामनाए दी तथा समापन की घोषणा भी लिए।।।
