June 5, 2026

बच्चों को सावन महीने का बताया गया महत्व, खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया सावन मेला…

0
4a77f9fb-f8dc-4271-b67e-05398a2e4e2b

मनेंद्रगढ़ | खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ में सावन मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को सावन त्यौहार का महत्व बताया गया। संस्था के डायरेक्टर सुरेंद्र प्रताप सिंह,  संगीता सिंह, रमनदीप सिंह, मीत छाबड़ा उपस्थित होकर भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना की।

विद्यालय के डायरेक्टर मीत छाबड़ा ने बच्चों को सावन का महत्व बताते हुए कहा कि सावन इस महीने की वर्षा ऋतु का आरंभ माना जाता है , शिवजी की इस महीने में भिन्न-भिन्न तरीकों से पूजा की जाती है।

संगीता सिंह ने कहा कि सावन के महीने को बेहद खास माना जाता है। इस माह में भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्‍यता है कि भोलेनाथ को ये महीना बहुत प्रिय है। इस माह में जो भी भक्‍त उनकी पूरी श्रद्धा और भक्ति से पूजा अर्चना करता है, महादेव उसकी मनोकामना को जरूर पूरा करते हैं।

विद्यालय की प्राचार्य दिवप्रीत कौर ने बताया कि सावन के पूरे महीने में कई धार्मिक आयोजन होते हैं शिव उपासना , व्रत , शिव अभिषेक , रूद्र अभिषेक इस महीने में खास महत्व होता है और इस परंपरा को लोग सदियों से निभाते चले आ रहे हैं भगवान शिव जी को सावन मास का देवता कहा जाता है।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षक रीना सेन, भावना प्रजापति, शीतल सिन्हा, नेहा शर्मा, ज्योति पूरी बुनकर , सुजाता निषाद , सुधांशु सोनी , मीरा कडू, जानवी रजक, सपना पटेल , पुष्पा पाल , अनीता रावत , वंदना देवांगन ,पूजा यादव , सिमरन बहरा , खुशबू , तानिया मंसूरी, किशन सारथी, श्रुति सोनी आदि की देख रेख में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *