April 19, 2026

मानसून की शुरुवात : देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, देंखे छत्तीसगढ़ में कब से मानसून…

0
25_05_2022-weatherupdate

चिलचिलाती गर्मी के बाद मानसून का बेसब्री से लोगो में इंतजार है। और अब कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है और भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान विभिन्न राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून श्रीलंका की तरफ बढ़ते हुए केरल की तरफ बढ़ गया है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

join whatsapp


 

Read More:-ब्यूटी : नही दिखेगी चेहरे पे झुर्रिया, आजमायें ये टिप्स…

बता दें की इससे पहले आईएमडी ने 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी। मानसून दक्षिण अरब सागर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि के मुताबिक, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। केरल में एक-दो दिन में मानसून की बारिश होने की अनुमान है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Read More:-Women’s Health Day: महिला स्वास्थ्य जागरूकता का उद्देश्य, देंखे महिलाओं के लिए स्वास्थ से जुड़ी जानकारी…

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट-

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालय और दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आईएमडी के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की अनुमान है।

Read More:-फायदेमंद चाय : इम्युनिटी करे मजबूत, सर्दी-जुकाम और गले की खराश करेगी दूर…

जानिए कब कहां पहुंचेगा मानसून-

10 से 15 जून तक झारखंड और बिहार, 5 जून से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम,10 जून से पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र,15 जून से छत्तीसगढ़, 20 जून से गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, 25 जून से राजस्थान, हिमाचल,30 जून से हरियाणा, पंजाब।

Read More:- Vacancy : माइनर फोरेस्ट में निकली भर्तियां, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन…


 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *