April 30, 2026

LOKSABHA ELECTION 2024: इंतजार ख़त्म, किसकी बनेगी सरकार? क्या आप सही है? कौन सी सीट पर किसकी दावेदारी?…

0
WhatsApp Image 2024-06-04 at 11.52.30 AM

LOKSABHA ELECTION 2024 UPDATE : लोकसभा में हुए चुनाव के परिणाम के लिए हुए सात चरण में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के द्वारा भाजपा 201 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस ने 78 सीटों पर बढ़त बना रखी है। यूपी की ही अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति इरानी कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल शर्मा के मुकाबले पीछे चल रही हैं। रायबरेली की लोकसभा सीट से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। यही नहीं रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से उतरे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पीछे हैं। मोदी सरकार के मंत्री हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह पीछे चल रहे  हैं। धीरे-धीरे राजनीतिक तस्वीर साफ होने लगेगी।

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर हो रही गिनती

LOKSABHA ELECTION 2024 UPDATE : छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव के तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। जिसके शुरुआती दौर में 9 सीटों पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट के तस्वीर साफ हो जाएंगे।

बता दें कि शुरुआती रूझानों में बीजेपी 6 तो कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं, तो वहीं रायपुर से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आगे हैं। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। एक तरफ बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चुने हुए खास चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश की हाई प्रोफाइल रायपुर लोकसभा सीट में बीजेपी ने मौजूदा मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल को उम्मीदवार है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को मैदान में उतरे है। तो वहीं बस्तर से बीजेपी के दिग्गज नेता महेश कश्यप तो कांग्रेस से कवासी लखमा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

2019 में छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव की सीट

LOKSABHA ELECTION 2024 UPDATE : 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 2 सीट आई थी। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस कितने सीटों पर आगे रहती है, कुछ ही देर में यह पता चल जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजनंदगांव लोकसभा सीट पर मुकाबला कांटे का है। शुरूआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। बीजेपी ने संतोष पांडेय को यहां से प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *