राजधानी में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प आयोजित, 18 साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क इलाज…
रायपुर में जिला प्रशासन मेगा निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। इस हेल्थ चेकअप कैंप में इलाज पूरी तरह से निशुल्क किया जाएगा। किसी भी वर्ग का व्यक्ति इस हेल्थ कैंप का फायदा ले सकता है। यह हेल्थकेयर 18 साल तक के बच्चों के लिए है । इसे रायपुर के पंडरी स्थित जिला अस्पताल कैंपस में आयोजित किया गया है। शुक्रवार को यह कैंप शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इससे पहले यहां पहुंचकर 18 साल तक के बच्चों का निःशुल्क इलाज कराया जा सकता है।
Read More:-सर्वे रिपोर्ट: शिक्षा मंत्रालय ने किया खुलासा, 100 में से 48 प्रतिशत बच्चे पैदल, महज़ 9 प्रतिशत स्कूली वाहनों से जाते हैं स्कूल…
इस निःशुल्क हेल्थ चेकअप में शिशु रोग , हृदय रोग , एमडी मेडिसिन , नाक कान गला, मानसिक रोग, न्यूरोलॉजिस्ट , हड्डी रोग , नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ , फीजियोथेरैपी की सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा यहां निशुल्क दी जाएगी।
Read More:-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों के लिए भर्तियां, देंखे आवेदन से संबंधित जानकारी…


