April 17, 2026

इंटरनेशनल वुमन्स डे: 8 मार्च को लड़कियां गाएंगी अपने स्वतंत्रता के गीत…युवक भी होंगे शामिल

0
womens-day

महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हर साल “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” यानी इंटरनेशनल वुमन्स डे 8 मार्च को मनाया जाता है। इसी मौके पर इस बार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘ओ वोमेनिया’ नाइट मार्च का कार्यक्रम किया जायेगा हैं। इस कार्यक्रम में लड़कियां अपनी स्वतंत्रता के गीत गाएंगी और अपने विचारों को व्यक्त करेंगी।दरअसल, पुरुष प्रधान देश में आज भी आधी आबादी अपनी हक की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में लड़कियों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर 8 मार्च की रात अरपा के रिवर व्यू रोड में यह कार्यक्रम रखा गया है।


join whatsapp


Read More:-रोजगार कार्यालय में कल होगा प्लेसमेंट कैंप,1036 पदों में करने जा रही भर्तियां…

बता दें की यह कार्यक्रम अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला, रोशनी बंजारे, हृतिका सिंह और उनके समूह ने गुरु घासीदास संघ (GSS) और सृजनहार महिला यूनियन के साथ मिलकर आयोजित किया गया है। अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि रात 9 से रात 12 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में लड़कियां और महिलाएं अपनी आजादी को लेकर गीतों के माध्यम से अपना विचार व्यक्त करेंगी।

Read More:-SRU में “पसंद आधारित क्रेडिट प्रणाली” पर एक विशेष वार्ता…

उन्होंने बताया कि ‘मेरी रात, मेरी सड़क’ समूह के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘ओ वोमेनिया’ नाइट मार्च रखा गया है। कहा कि पुरुष प्रधान समाज में भले ही कानून ने महिलाओं को उनका हक देने की कोशिश की है, लेकिन, समाज में आज भी वे शोषण का शिकार हो रही हैं। लड़कियों की सोच उनके कपड़ों से करते हुए छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम बात हो गई। इस तरह के घृणित कार्यों के लिए उल्टे लड़कियों को ही दोषी ठहराया जाता है। यही नहीं उनके खान-पान, रहन-सहन, पहनने जीने के तरीके और जीवन साथी चुनने जैसे अधिकार समाज और परिवार के लोग तय करते हैं। ऐसी सोच को दूर करने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है।



Read More:-आज से  शुरु माशिम  12वीं की परीक्षा,पूछे गए कहानी, कविता, नाटक और साहित्य से जुड़े सवाल

रात करीब 12 बजे इस आयोजन के बाद लड़कियों का पैदल मार्च भी होगा। पैदल मार्च करते हुए लड़कियां देवकीनंदन चौक तक जाएंगी। प्रियंका शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं। बल्कि, सभी वर्ग के लिए है। इस कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों का शामिल होना इसलिए भी जरूरी है। ताकि, उन्हें यह महसूस हो सके कि लड़कियों की समाज में क्या स्थिति है और लोग क्या सोच रखते हैं। इसे दूर कर जागरूकता लाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *