April 18, 2026
WhatsApp Image 2022-03-02 at 5.27.42 PM

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति” (NEP) 2020 के तहत पसंद आधारित क्रेडिट प्रणाली (Choice based Credit system) पर एक विशेष वार्ता आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में 2 मार्च बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

join whatsapp


Read More:-देश का पहला राज्य जो जिसने किया ट्रैफिक सिग्नल का कड़ाई से पालन…

कार्यकम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के सी.ओ.ई. शिशिर श्रीवास्तव रहे। उन्होंने एनईपी 2020 और सीबीसीएस से संबंधित विभिन्न बिंदुओं और तकनीकी के साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए ”मल्टीपल एंट्री एवं मल्टीपल एग्जिट” को ध्यान में रखते हुए सभी कोर्सेस और पाठ्यक्रम पर चर्चा की। जिसमें छात्रों के लिए चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम पर आधारित डिप्लोमा ,डिग्री ,सर्टीफिटेक्ट और पाठ्यक्रमों में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति” 2020 के आधार पर तय किया गया।


Read More:-नक्सलगढ़ में शिक्षा का अलाप, 15 सालों से बच्चे थे शिक्षा से वंचित

इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. ए. के. सरकार रहे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के डीन/विभागाध्यक्ष और सभी स्टाफ इस चर्चा में शामिल हुए। बता दें की श्रोताओं के सभी प्रश्नों का उत्तर वक्ता द्वारा सफलतापूर्वक दिया गया। यह एक अच्छा संवादात्मक सत्र रहा।


श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह,उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *