April 18, 2026

आज से  शुरु माशिम  12वीं की परीक्षा,पूछे गए कहानी, कविता, नाटक और साहित्य से जुड़े सवाल

0
714726-chhattisgarh-board

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की मुख्य परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। प्रदेश भर में इसके लिए 6 हजार 787 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुरुआत हिंदी के प्रश्नपत्र से हुई। इसमें परीक्षार्थियों से कोरोना टीके को अनिवार्य करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र लिखने को कहा गया था।


 

 

join whatsapp


Read More:- नही रहे वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे, राज्यपाल ने जताया शोक

इसके साथ ही अमानक और अव्यवस्थित सड़क निर्माण की वजह से हो रही दुर्घटनाओं की ओर समाचार पत्र के संपादक का ध्यानाकर्षण कराने के लिए पत्र लिखने का विकल्प दिया था परीक्षा में सेल्फी के बढ़ते बुखार, सीमेंट के जंगल में भटकी दुनिया और नारी सशक्तिकरण पर निबंध लिखने को आया था।

पत्रकारिता से जुड़े सवाल भी प्रश्नपत्र का मुख्य हिस्सा थे। इसे विद्यार्थियों ने आसानी से हल किया है। कहानी, कविता, नाटक और साहित्य की दूसरी विधाओं से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *