भारत : परिवहन मंत्री का बड़ा बयान, देश में बैन हो जाएगा पेट्रोल, जानिए क्यूँ…
देश में बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा बयान दिया है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर उन्होंने कहा है कि आने वाले पांच साल में देश से पेट्रोल को खत्म कर दिया जाएगा।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में बनाई अपनी जगह…
बता दें अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा कि अब विदर्भ में बने बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल वाहनों में किया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं के पानी से बनाया जा सकता है और 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा सकता है। गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में देश से पेट्रोल खत्म हो जाएगा। वहीं इसी कड़ी में आगे गडकरी ने कहा कि इथेनॉल पर एक फैसले से देश को 20,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। निकट भविष्य में दोपहिया और चार पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर आधारित होंगे। उन्होंने कहा कि विदर्भ से कपास बांग्लादेश को निर्यात करने की योजना है, जिसके लिए विश्वविद्यालयों के सहयोग की जरूरत है।
Read More:-बघेल सरकार ने कोल माफियाओं पर लिया बड़ा एक्शन, 19 कोयला वाशरियों में छापेमारी…

Read More:-छत्तीसगढ़ : स्कूलों में होगी राज्यगीत से होगी प्रार्थना की शुरुआत, जारी हुआ निर्देश…

