ICAI CA Exams: मई 2022 परीक्षाओं के लिए पंजीयन शुरू,जाने परीक्षा तारीख…
विभिन्न पाठ्यक्रम के लिए ICAI CA परीक्षा मई 2022 की तैयारी में जुटे देश भर के लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी हैं सीए मई 2022 की परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आईसीएआई सीए परीक्षा फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें की इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से आईसीएआई सीए परीक्षा मई 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 21 फरवरी से शुरू हो गई है। ICAI ने सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्ट स्किल्स, आईसीआईटीएसएस पर एडवांस इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए सीबीटी परीक्षा तारीखे भी जारी की हैं।

CA मई परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आईसीएआई CA परीक्षा फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। इन पेपरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ICAI CA आवेदन की तारीखे-
मई की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू :- 21 फरवरी, 2022
आवेदन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : – 13 मार्च, 2022
विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 20 मार्च, 2022
ICAI CA परीक्षा तारीखे-
सीए फाउंडेशन मई परीक्षा की तिथियां : – 23, 25, 27, 29 मई
सीए इंटरमीडिएट मई परीक्षा की तिथियां : – 15 मई, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 30 मई
सीए फाइनल मई परीक्षा की तिथियां :- 14, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 मई

