April 21, 2026

असम में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 जिलों के 1.97 लाख लोग हुए प्रभावित…

0
KD2H4V2jD12HNdmL

मूसलाधार बारिश और बाढ़ के प्रकोप से असम में तबाही मची हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक असम में आई बाढ़ से 20 जिलों के लगभग दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं और लगातार बारिश से आए भूस्खलन की वजह से रेल और सड़क संपर्क टूट गया है। जानकारी के मुताबिक दीमा हसाओ पर्वतीय जिले का संपर्क देश के शेष हिस्सों से टूट गया है।

join whatsapp


 

Read More:-Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

कछार जिले में बाढ़ से दो लोगों की मौत हुई, जबकि इससे पहले, भूस्खलन के कारण दीमा हसाओ में तीन लोगों की मौत हुई थी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया गया कि बाढ़ से लगभग 1,97,248 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से होजई में 78,157 और कछार में 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं।


 

Read More:-इंडियन नेवी: आज लॉन्च होगा वॉरशिप ‘सूरत’ और ‘उदयगिरी’,कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ…

बता दें की भारी भूस्खलन और लगातार बारिश की वजह से पटरियों पर जलजमाव होने के कारण असम के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में दो दिनों से फंसी दो ट्रेनों के करीब 2800 यात्रियों को निकालने का काम सोमवार को वायु सेना और अन्य एजेंसियों की मदद से पूरा हो गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई यात्रियों को वायुसेना द्वारा निकाला गया क्योंकि शनिवार से जारी लगातार बारिश से बचाव अभियान बाधित हुआ था। दो ट्रेनें दीमा हसाओ जिले में NFR के लुमडिंग खंड में फंसी हुई थीं।

Read More:-अब शहरों में भी दिखेंगे जंगल, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत प्रदेश के सात शहरों में वन निर्माण का निर्णय…

प्रभावित क्षेत्र में शनिवार से खंड की लगभग 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 10 से अधिक अन्य ट्रेनों को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। दीमा हसाओ जिले के मुख्यालय हाफलोंग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन का अधिकांश हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और वहां फंसी एक खाली ट्रेन पटरी से उतर गई है क्योंकि नीचे की मिट्टी बह जाने से पटरी उखड़ गई थी। लगातार बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण जिले में सड़क संपर्क भी टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *