April 30, 2026

कुलपति विवाद पर राज्यपाल बोली, अब करुँगी ये…

0
image-2022-02-22T225638.478 (1)

join whatsapp


छत्तीसगढ़ में स्थानीय कुलपतियों की नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद अब खत्‍म हो गया है। विवाद को लेकर सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही तकरार के बीच कल मंगलवार 22 फरवरी को राज्यपाल अनुसुईया उइके कुलपति नियुक्ति पर खुलकर अपने विचार सामने रखी। राज्यपाल ने बताया की विवाद खत्म हो गया है और जल्द ही अब आप देखेंगे नियुक्ति करने वाली हूं।

बता दें की वह पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। रविवि की ओर से यहां विज्ञान सर्वत्र पूज्यते कार्यक्रम रखा गया था।


Read More:-छत्तीसगढ़ में निकली नौकरियां : शासकीय कर्मचारियों की हो रही 728 पदों पर भर्तियां…

गौरतलब हैं की प्रदेश के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए कुलपति चयन की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय व्यक्ति को कुलपति बनाने की मांग को लेकर बिते दिनों विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा था। इसी बीच स्थानीय को कुलपति बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई थी। शिक्षक संघ का कहना था कि नारेबाजी संघ की तरफ से नहीं की गई बल्कि वहां बिना बुलाए पहुंचे छात्रों ने किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए राजभवन ने कुलपति से जवाब माँगा था। बाद में शिक्षक संघ ने राज्यपाल से माफी मांगी थी।



Read More:-क्या आपने देखा है वाजुद्दीन सिद्दीकी का घर ?, आपने देखीं ये तस्वीरें?

क्वांटिफायबल डाटा आयोग-

क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा प्रदेश के पांच नगर निगम क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे कार्य की समीक्षा होगी। आयोग के सचिव के मुताबिक 23 फरवरी को नगर निगम चरौदा और रिसाली क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा की जाएगी।

24 फरवरी को नगर निगम भिलाई, दुर्ग और 25 फरवरी को नगर निगम रायपुर क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक होगी। आयोग ने नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को संबंधित नगर निगमों के महापौर, सभापति और समस्त वार्ड के पार्षदों को बैठक के संबंध में सूचित करने और मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *