May 2, 2026

शिक्षा अधिकारी ने 203 छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में किया फेल, जानिए क्या है वजह…

0
faill-1

join whatsapp


छत्तीसगढ़ में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाने का विरोध में चक्काजाम करना सैकड़ों स्कूली छात्रों को महंगा पड़ गया। इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आंदोलन में शामिल 203 छात्रों प्रायोगिक परीक्षा में फेल किया गया। अम्बिकापुर के बतौली के छात्र-छात्राओं ने हिंदी माध्यम के हायर सेकेंडरी स्कूल को बंद कर आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संयोजित किए जाने के विरोध में अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे-43 जाम कर दिया था। जिसके कारण करीब 3 घंटे तक यातायात बाधित हो गया था। छात्रों का कहना था कि यहां इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर हिंदी मीडियम को बंद कर दिया जाएगा तो हम कहां जाएंगे, हम कहां पढ़ेंगे ?

Read More:-छत्तीसगढ़ में निकली नौकरियां : शासकीय कर्मचारियों की हो रही 728 पदों पर भर्तियां…



Read More:-कुलपति विवाद पर राज्यपाल बोली, अब करुँगी ये…

सुबह से ही बच्चे स्कूल जाने के बजाए सड़क पर ही आकर बैठ गए थे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धीरे-धीरे प्रदर्शन में बच्चों के परिजन भी शामिल हो गए थे और उन्होंने भी बैनर पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. बच्चों की मांग को जायज मानते हुए चक्काजाम का समर्थन बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी किया थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *