March 7, 2026

रावतपुरा धाम में हुआ खेल महोत्सव 2023 का शुभारम्भ, छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन …

0
6427b87f-f634-4aa9-a383-93bd115353d8

 

रावतपुरा धाम | श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, रावतपुराधाम में आयोजित खेल महोत्सव 2023 का संचालन किया जा रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंपस निदेशक विशाल गर्ग उपस्थित रहे ।  रविवार को सीनियर बालक मैराथन में असवार इंटर कॉलेज के छात्र धर्मेंद्र यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही राशि कोचिंग सेंटर अखदेवा के छात्र प्रमोद शाक्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी के साथ श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रावतपुरा धाम के छात्र परमवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

जूनियर बालक मैराथन में केदारनाथ विद्या मंदिर नदीगांव के छात्र चंद्रपाल यादव ने प्रथम एवं प्रांजल यादव ने द्वितीय एवं श्री रावतपुरा सरकार संस्कृत विद्यालय रावतपुरा धाम के छात्र धीरज तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीँ बालिकाओं की भी मैराथन आयोजित की गई जिसमें एमजेएस भिंड की छात्रा आकांक्षा तोमर ने प्रथम स्थान निक्की त्यागी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में द्वितीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असवार से खुशी त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

क्रिकेट मैच की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें स्वयंप्रभा हाई स्कूल एवं श्री रावतपुरा सरकार संस्कृत विद्यालय रावतपुरा धाम के छात्रों के द्वारा क्रिकेट खेला गया जिसमें स्वयंप्रभा हाई स्कूल दबोह के छात्रों ने 120 रन बनाकर विजय प्राप्त की | शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय टोला एवं श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रावतपुरा धाम का आज क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय टोला ने 94 रन बनाकर विजय प्राप्त की क्रिकेट टीम के मैन ऑफ द मैच आशुतोष को बनाया गया

उसी के साथ में वॉलीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आरुषि एवं आलमपुर की टीम लहार की टीम के साथ मैच हुआ  जिसमें आलमपुर की टीम ने बाजी मारी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *