“दवाई का लंगर”: विधायक व’ छत्तीसगढ़ सिख संगठन ने नि:शुल्क दवाखाना किया शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन
छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में दवाई के लंगर कि शुरूवता कि गई है। सीएम भूपेश बघेल ने रविवार 22 मई कि रात इसका उद्घाटन किया। बता दें कि यह नि:शुल्क दवाखाना देवेंद्र नगर चौक पर खोला गया है। इसका संचालन क्षेत्रीय विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ सिख संगठन की तरफ से किया जाएगा। दवाई के इस लंगर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर नि:शुल्क परामर्श की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
Read More:-IIT संयुक्त प्रवेश परीक्षा वैश्विक स्तर पर: वियतनाम, अमेरिका समेत 25 देशों में एकसाथ परीक्षा…
उद्घाटन के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, प्रदेश के समग्र प्रगति के लिए हर अंचल के साथ-साथ शहरों के सुव्यवस्थित तथा सुनियोजित प्रगति के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। इस कड़ी में नगरीय निकायों में नागरिकों की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने दवाई का लंगर और शंकर नगर ओवरब्रिज के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर की पहल की सराहना भी की।
Read More:- GPAT के ऑल इंडिया रैंक में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीटूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी की रश्मि और मृत्युंजय…

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंकर नगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसे महापौर निधि से स्वीकृत 59 लाख 83 हजार रुपए की लागत से संवारा गया है। बता दें इसमें एसीपी एवं क्लेडिंग कार्य, एल्यूमिनियम फ्रेमिंग, एमएस पाइप कार्य, लैंड स्कैपिंग, गार्डनिंग तथा टेक्सचर एवं पेंटिंग कार्य, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर एक्रेलिक एलईडी लाईट और एसीपी शीट के साथ फोटो एवं लाईटिंग कार्य किया गया है।


