GPAT के ऑल इंडिया रैंक में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीटूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी की रश्मि और मृत्युंजय…
कुम्हारी | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीटूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी की रश्मि देवांगन और मृत्युंजय मिश्रा ने Graduate Pharmacy Aptitude Test- 2022 (GPAT ) में अपनी जगह बनाई है.रश्मि देवांगन ने 1196 और मृत्युंजय मिश्रा ने 1674 ऑल इंडिया रैंक हासिल किया.बता दे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाता है.
जिसमे बी फार्मेसी के छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर एम फार्मेसी के लिए किया जाता है. ये परीक्षा 9 अप्रैल को ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई जिसमे 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने भाग लिया. परीक्षा के लिए 336 केंद्र बनाये गये जो 121 शहरों में आयोजित की गई थी.
Read More : SRU में हुआ NAAC ACCREDITATION पर दो दिवसीय वर्कशॉप,देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.प्रतोष बंसल ने दी जानकारी…

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीटूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी के दोनों छात्रों को ऑल इंडिया रैंक हासिल करने पर विवि के प्रतिकुलाधिपति डॉ जे.के. उपाध्याय,निदेशक चन्द्रकान्त महोबिया,फार्मेसी की प्राचार्य डॉ अंशिता गुप्ता के साथ सभी शैक्षणिक स्टाफ ने छात्रों को शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

